Search

 
 
 

विश्व पर्यावरण दिवस पर NHM ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से आयुष निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया.
 

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से आयुष निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शशि प्रकाश झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य सुरक्षा, जल संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए हरित वातावरण को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है.

 

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम "प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" को अपनाते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की.

 

उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाकर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है. साथ ही लोगों से पेड़ लगाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

 

इस अवसर पर डॉ कृष्ण कुमार, डॉ नुजरत सुलताना, डॉ कमलेश कुमार, डॉ राहुल किशोर सिंह, डॉ विजय रजक, डॉ पुष्प, डॉ प्रदीप कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों और कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हरित और स्वस्थ झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही