Search

Chakradharpur: पारिवारिक कलह में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को लगाई आग, भर्ती

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला में मंगलवार को पत्नी से विवाद होने पर 36 वर्षीय युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया. युवक की पहचान नारायण टोला निवासी सुमित जोजोवार के रूप में हुई है. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
 
Shambhu Kumar

बताया जाता है कि मंगलवार को सुमित जोजोवार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सुमित ने घर में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सुमित बुरी तरह झुलस चुका था.

इसके बाद झुलसे युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सुमित लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है. मनोहरपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही