Search

 
 
 

Ranchi : स्कूलों में लगेगी चुनावी पाठशाला, छात्रों को मिलेगी लोकतंत्र व मतदान की जानकारी

Ranchi : जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और मतदाता जागरूकता की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
 

Ranchi : जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और मतदाता जागरूकता की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

 

यह निर्णय समाहरणालय सभागार में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया. बैठक में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शत-प्रतिशत नामांकन, आधार एवं अपार (APAAR) अपडेटेशन, पीएम पोषण योजना, शिक्षक प्रशिक्षण और विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा की गई.

 

डीसी ने विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों और दिव्यांग विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए 18 जून तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का नामांकन छूटना नहीं चाहिए. विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया.

 

बैठक में बताया गया कि जिले में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेटेशन लंबित है. डीसी ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और आधार केंद्रों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया. अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान विषयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल गठित करने का भी निर्देश दिए.

 

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणामों पर असंतोष जताते हुए उपायुक्त ने 100 प्रतिशत रिजल्ट सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा. उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों की प्रगति और पठन-पाठन को प्रभावित करने वाले शिक्षकों को चिन्हित कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही विषयवार आवश्यकता के अनुसार योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा. डीसी ने कहा कि जिले में अब कोई भी अंडर-परफॉर्मर शिक्षक नहीं रहना चाहिए और सभी के कार्यों की नियमित समीक्षा होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही