Simdega: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में बहुप्रतीक्षित पीसीसी पथ निर्माण कार्य होने जा रहा है. जिसका शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं वार्ड पार्षद रिशमीला देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर नगर परिषद के सहायक अभियंता (एई) रविन्द्र प्रधान, कनीय अभियंता (जेई) मनोज कुमार, बीरेंद्र भगत, पेंटर कुंवर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पीसीसी पथ निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. पीसीसी सड़क निर्माण के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

