Search

 
 
 

Jamtara News : जनता दरबार में पहुंचे 45 फरियादी, डीसी ने दिया एक हफ्ते में कार्रवाई का निर्देश

जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से 45 से अधिक फरियादी पहुंचे थे. डीसी आलोक कुमार ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह में जांच कर समाधान का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से 45 से अधिक फरियादी पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह में जांच कर समाधान का निर्देश दिया. जबकि कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.


जनता दरबार में बिजली, भूमि विवाद, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, भू-अर्जन मुआवजा, पीएम आवास, अबुआ व अंबेडकर आवास, जाति प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति, लाइसेंस नवीनीकरण, वरिष्ठ नागरिकों के उत्पीड़न, योग प्रशिक्षकों के मानदेय, बायोडीजल पंप पर पेट्रोल बिक्री समेत अन्य  मामलों में सुनवाई हुई.


आवास से जुड़ी शिकायतों पर डीसी ने गंभीरता दिखाते हुए डीडीसी को जांच का निर्देश दिया. वहीं, पंचायत सचिव व जनसेवकों से पात्र लाभुकों की सूची का सत्यापन कराने व प्रमाण पत्र लेने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी योग्य व्यक्ति के वंचित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

डीसी ने खुले में मांस-मछली की बिक्री, अधूरे कलवर्ट निर्माण, डीएवी की छात्रा की फीस में राहत, खिलाड़ियों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य जनसमस्याओं पर भी डीसी ने अधिकारियों निर्देश दिए. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही