Search

सीएम आवास में महागठबंधन विधायकों को वोटिंग का दिया गया प्रशिक्षण, सभी एकजुट : चंद्रदेव महतो

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन दल के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में गठबंधन के सभी विधायक शामिल हुए. बैठक समाप्त होने के बाद सबसे पहले खूंटी और तोरपा के विधायक बाहर निकले. उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान की प्रक्रिया को लेकर विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया.
 
  • सीएम आवास में महागठबंधन की बैठक समाप्त

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन दल के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में गठबंधन के सभी विधायक शामिल हुए. बैठक समाप्त होने के बाद सबसे पहले खूंटी और तोरपा के विधायक बाहर निकले. उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान की प्रक्रिया को लेकर विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया.

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन की बैठक में विधायकों का मॉक ड्रिल (मॉक पोल) कराया गया. इस दौरान सभी विधायकों को विस्तार से बताया गया कि मतदान किस प्रकार करना है और वोटिंग के दौरान किन प्रक्रियाओं का पालन करना है.

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक बैठक में मौजूद थे और सभी पूरी तरह एकजुट हैं. गठबंधन के विधायक "इंटैक्ट" हैं और चुनाव को लेकर पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन लगातार अपने विधायकों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. बैठक में मतदान प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही