Search

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य भाजपा की देन : अमर बाउरी

  • सिंहभूम दौरे पर पहुंचे विस के नेता प्रतिपक्ष ने बंदगांव के हुड़ंगदा में की कार्यकर्ताओं संग बैठक
  • कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव जीतने के टिप्स
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी शुक्रवार को सिंहभूम दौरे के दौरान बंदगांव पहुंचे. यहां उन्होंने हुड़गंदा गांव स्थित आमबागान में बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन के साथ जुट जाने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, देश को विकसित देश बनाने के लिए पुन: एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाना है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-naxalites-beat-up-jcb-driver-in-chatarochatti-panic-in-the-area/">बेरमो

: चतरोचट्टी में नक्सलियों ने की जेसीबी चालक की पिटाई, क्षेत्र में दहशत
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब, आदिवासी व असहाय लोगों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी गई है.झारखंड अलग राज्य भाजपा की ही देन है. भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च स्थान पर बैठाने का काम किया है, लेकिन दूसरे राजनीतिक दल के नेता आदिवासियों को बरगलाने की बात कहकर झुठे सपने दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक एक किमी में सरकारी स्कूल खोला, ताकि क्षेत्र के बच्चें शिक्षित हो सकें. वहीं गरीब व असहाय लोगों के लिए पांच रुपये में दाल-भात जैसी योजना शुरु की गई. खासकर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना जैसी जनकल्याणी लाभ पहुंचाया गया है . इसे भी पढ़ें : टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mla-threatened-voters-when-central-security-forces-return-then-who-will-save-bjp-rained/">टीएमसी

विधायक ने मतदाताओं को धमकाया, केंद्रीय सुरक्षा बल लौट जायेंगे तो कौन बचायेगा, भाजपा बरसी
इसे देखते हुये आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी मतों से जीत दर्ज कराकर अबकी बार चार सौ पार का लक्ष्य प्राप्त करना है. इस मौके पर भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुश पूर्ति, विधानसभा प्रभारी भूषण पाट पिंगुवा, ललित नारायण ठाकुर, बाबूराम बारला, तीरथ जामुदा, शेष नारायण लाल, बीरु त्रिपाठी, बीजू प्रमाणिक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-change-in-election-date-of-district-bar-association-now-voting-on-10th-may/">जमशेदपुर

: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव तिथि में बदलाव, अब 10 मई को मतदान

किरीबुरु : निशान साहब को नहलाकर चोला बदला गया

  • वैशाखी पर्व पर किरीबुरु गुरुद्वारा में लंगर 13 अप्रैल को
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Nishan-Sahab.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : वैशाखी पर्व के मद्देनजर कलगीधर गुरुद्वारा में 12 अप्रैल को सिख समुदाय के लोगों ने पारम्परिक तरीके से अरदास एंव पूजा-पाठ कर गुरुद्वारा स्थित निशान साहब का चोला को दूध-दही से नहलाकर बदलते हुये नया चोला पहनाया. गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया की 13 अप्रैल को गुरुद्वारा परिसर में वैशाखी पर्व एवं भव्य लंगर का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/misa-bharti-clarified-on-the-comment-made-on-pm-said-media-has-distorted-the-statement-and-presented-it/">पीएम

पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश
इसमें शहर के तमाम वर्ग के सैकड़ों लोग शामिल होंगे. लंगर से पूर्व विधिवत पूजा-पाठ एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. पिछले 3-4 दिनों से सीखों के धर्म गुरु द्वारा गुरुद्वारा में पाठ किया जा रहा है. इस दौरान अवतार सिंह, दीपा कौर, रीमा कौर, सोनू सिंह, शन्नी सिंह, आयुषी, पिंकु, बुलबुल आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mla-threatened-voters-when-central-security-forces-return-then-who-will-save-bjp-rained/">टीएमसी

विधायक ने मतदाताओं को धमकाया, केंद्रीय सुरक्षा बल लौट जायेंगे तो कौन बचायेगा, भाजपा बरसी

चाईबासा : ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 21 अप्रैल से

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Stediam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (ukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एवं उद्योगपति पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 13वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी 21 अप्रैल से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ होगी. उक्त जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि 20-20 ओवरों के खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता के सभी मैच लाल गेंदों से टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे. पिछले सत्र में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुल नौ स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. जिसमें चक्रधरपुर की इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की टीम विजेता तथा संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल चाईबासा की टीम उपविजेता रही थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-involved-in-illegal-lottery-business-arrested-sent-to-jail/">बहरागोड़ा

: लॉटरी का अवैध कारोबार करने वाले दो धराए, गए जेल
जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कुल बारह स्कुल की टीमों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है जिसे तीन ग्रुप में बांटा जाएगा. प्रत्येक ग्रुप के मैच ओपन लीग आधार पर खेले जाएंगे. ग्रुप लीग की समाप्ति के बाद प्रत्येक ग्रुप के टॉप स्थान पर रहने वाले टीम को सुपर डिवीजन खेलने का अवसर प्राप्त होगा. सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करने वाली तीन टीमें आपस में एक दूसरे से लीग आधार पर मैच खेलेगी और इसमें पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के बीच फाईनल मुकाबला होगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-party-enos-will-contest-elections-on-6-seats-announced-candidates-on-three-seats/">झारखंड

पार्टी (एनोस) 6 सीट पर लड़ेगी चुनाव, तीन सीट पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों की संख्या अगर बारह से भी अधिक होती है तो प्रतियोगिता के प्रारूप में बदलाव किया जाएगा. अंडर-16 आयु वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कोई विद्यालय अपने स्कूल के टीम में केवल उसी बच्चे को शामिल कर सकते हैं. जिसकी जन्म तिथि 01.09.2008 या उसके बाद का हो. इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार अपडेट इतिहास जमा करना आवश्यक कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/nature-festival-sarhul-celebrated-with-great-pomp-in-panki/">पांकी

में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

चाईबासा : लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान ने किया जनसंपर्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-2024-Abhiyan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान ने सिंहभूम के मझगांव, जगनाथपुर और सदर विधान सभा क्षेत्र में शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने कोकचो, तांतनगर, चिटीमिटी, भरभरिया, कुमारडुंगी, खैरपाल, कुटिंगता, बड़ाजामदा, बेतरकिया, कुंद्रीजुरी, जेटेया, जामडीह समेत विभिन्न गांवों में लोगों से मिला और उनसे अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : झरिया">https://lagatar.in/jharia-man-committed-suicide-by-hanging-himself-was-in-depression-after-his-wife-left-him/">झरिया

: व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लोगों ने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मुंडा मानकी व्यवस्था कमजोर हुई है. हर अधिकार व योजना के साथ ऑनलाइन व्यवस्था जोड़ दी गई है. भूमि दस्तावेजों को ऑनलाइन करने के कारण आदिवासियों को बहुत दिक्कत हो रही है. इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून, सीएनटी कानून को लगातार कमजोर कर खत्म किया जा रहा है. जंगल पर ग्रामसभा के अधिकार को खत्म किया गया. नोवामुंडी क्षेत्र के मजदूरों ने कहा कि उन्हें महज 200 रु. प्रति दिन मजदूरी मिलती है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-party-enos-will-contest-elections-on-6-seats-announced-candidates-on-three-seats/">झारखंड

पार्टी (एनोस) 6 सीट पर लड़ेगी चुनाव, तीन सीट पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
पिछले दस सालों में मजदूरी दर में न के बराबर बढ़ोतरी हुई है. लेकिन महंगाई आसमान छू रही है. हर गांव में लोगों ने यह भी कहा कि गांव के शिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैं. केंद्र सरकार के 2 करोड़ प्रति वर्ष नौकरी का वादा झूठा निकला. बैठक में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने आय दुगना करने का झूठा वादा किया था. 10 सालों में एक बार भी ऋण माफी भी नहीं किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bomb-attack-on-businessman-and-jmm-leader-revealed/">आदित्यपुर

: कारोबारी और झामुमो नेता पर बम चलाने का हुआ खुलासा
लोगों ने कहा कि उन्होंने निर्णय लिया है कि इस बार अपने अधिकारों और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट देंगे. जन सम्पर्क कार्यक्रम में अंबिका यादव, अजीत कांडेयांग, डोबरो बारी, एलिना होरो, जयंती मेलगंडी, मंगल सिंह बोबोंगा, मंथन, प्रवीर पीटर, रामचंद्र माझी, संदीप प्रधान, सिराज समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भाग लिए. इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु">https://lagatar.in/bengaluru-cafe-blast-case-nia-arrests-two-accused-from-kolkata/">बेंगलुरु

कैफे विस्फोट मामला : एनआईए ने कोलकाता से दो आरोपियों को धर दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp