Search

 
 
 

Chakradharpur : कराईकेला में JLKM पार्टी की जिला कमेटी का पुनर्गठन

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में शुक्रवार शाम जेएलकेएम पार्टी की जिला कमेटी का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में शुक्रवार शाम जेएलकेएम पार्टी की जिला कमेटी का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में सर्वसम्मति से अंबिका कुमार महतो को जिला महासचिव, कुमारी ममता महतो को जिला उपाध्यक्ष, अंजना महतो को जिला कोषाध्यक्ष, अजय कुमार महतो को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, छोटेलाल महतो को वरीय उपाध्यक्ष, अखिलेश महतो को जिला उपाध्यक्ष, गणेश महतो को नगर अध्यक्ष, उत्तम महतो को सदस्य और सुबानो महतो, तिलोचन महतो, शिव शंकर महतो, गोपाल होनहागा, ईश्वर लाल महतो, कुलदीप महतो, संजय महतो और अनिल महतो को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया. 

Uploaded Image

JLKM सदस्य

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी ने कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. संगठन का लक्ष्य युवाओं, महिलाओं और किसानों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़कर जनहित के मुद्दों पर सशक्त आवाज उठाना है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही