Search

 
 
 

Chakradharpur : मनोहरपुर में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की पाथरबासा गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान दिलेश्वर जाकरमा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दिलेश्वर जाकरमा मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे टॉयलेट के लिए उठा था. अपने घर के बाहर जैसे ही वह पहुंचा, वहां एक जंगली हाथी पहले से ही मौजूद था.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की पाथरबासा गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान दिलेश्वर जाकरमा के रूप में हुई है. 

 

 

बताया जाता है कि दिलेश्वर जाकरमा मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे टॉयलेट के लिए उठा था. अपने घर के बाहर जैसे ही वह पहुंचा, वहां एक जंगली हाथी पहले से ही मौजूद था.  इस दौरान जंगली हाथी ने दिलेश्वर जाकरमा को अपने चपेट में ले लिया और उसे पटक कर कुचल दिया.

 

वहीं आवाज होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जब पहुंचे तो हाथी जंगल की ओर भाग गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से बुधवार सुबह दिलेश्वर जाकरमा को मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

 

इधर घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व वन विभाग के अधिकारियों को दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही