Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patna News : दीघा में दो दारोगा को मारी गोली, सवाल उठा-जंगलराज या पुलिस से असंतोष

Patna :  बिहार की राजधानी पटना में अज्ञात युवकों ने दो दारोगा रैंक के पुलिस पदाधिकारी को गोली मार दी. इस घटना में एक दारोगा की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र की है. घटना के पहले युवकों ने दोनों दारोगा को पहले दौड़ाया, फिर गोली मारी.

 

 

इस घटना के बाद बिहार में नये सिरे से हालात पर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे बिहार में अपराधियों का राज यानी जंगलराज बता रहे हैं. कह रहे हैं कि सम्राट चौधरी से बिहार संभल नहीं रहा है. वहीं कुछ लोग पुलिस के काम-काज के तरीकों पर सवाल उठा रहे हैं.

 

पुलिस पर सवाल उठाने वाले कह रहे हैं कि जिन युवकों ने दोनों दारोगा को गोली मारी है, वह अपराधी नहीं हैं. इसका मतलब है कि वे पुलिस से परेशान थे. पुलिस के प्रति उनके मन में असंतोष है.

 

उल्लेखनीय है कि सरेंडर करने और हथियार फेंक देने के बाद भी भोजपुर में भरत तिवारी का एनकाउंटर करने पर पूरे राज्य में पुलिस के प्रति लोगों में गुस्सा है. ऐसे में पुलिस विभाग को अपने काम-काज को गंभीरता से समीक्षा करने की जरूरत बतायी जा रही है. क्योंकि जिस तरह पुलिस लोगों को परेशान करती है, वह किसी से छिपा नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही