Search

 
 
 

चक्रधरपुरः मंत्री आवास का घेराव करने मनरेगा कर्मी गए रांची

चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए. प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे रांची के लिए रवाना हुए.
 

Shambhu Kumar 


Chakradharpur : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री के आवास का घेराव करने रांची के लिए रवाना हुए. चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए. प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे रांची के लिए रवाना हुए. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के नेता सदानन्द होता ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज हैं.


मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वर्षों पुरानी मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन किया जाता रहा है. वे लोग नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर मंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही