Search

 
 
 

Chakradharpur : बंडामुंडा के पास चलती ट्रेन पर पथराव, यात्री घायल, RPF ने शुरू की जांच

Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन के समीप चलती ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. इस घटना में दरभंगा-चेर्लापल्ली एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन के समीप चलती ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. इस घटना में दरभंगा-चेर्लापल्ली एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चेर्लापल्ली एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बंडामुंडा स्टेशन पार कर राउरकेला की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया. पत्थर जनरल कोच की खिड़की के पास बैठे बिहार के दरभंगा निवासी नीरज कुमार के हाथ में जा लगा, जिससे वह घायल हो गए.


घटना के बाद घायल यात्री ने रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही बंडामुंडा आरपीएफ के एएसआई एस.के. सिंह और हेड कांस्टेबल पी.के. वर्मा मौके पर पहुंचे और रेलवे फाटक और केबिन क्षेत्र के आसपास छानबीन की. हालांकि रात होने के कारण किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी.


इस बीच ट्रेन के झारसुगुड़ा स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने घायल यात्री का प्राथमिक उपचार किया. उपचार के बाद यात्री की स्थिति सामान्य बताई गई है.


आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है और दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.


रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ट्रेनों पर पथराव यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही