Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: हजारीबाग में सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन की ओर से सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रसाद ने किया.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन की ओर से सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रसाद ने किया. विधायक कहा कि हजारीबाग के खिलाड़ियों ने शूटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल बेहतर संसाधनों और सुविधाओं की है.

 

उन्होंने कहा कि शूटिंग खेल के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने विधायक मद से फंड उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि संसाधनों की कमी खिलाड़ियों की प्रगति में बाधक नहीं बनने दी जाएगी. कहा कि 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग रेंज के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त हजारीबाग से अनुरोध किया जाएगा. 

 

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं एसोसिएशन के संस्थापक संरक्षक ए.के. सिंह ने दो दशक पूर्व स्वयं पहल कर हजारीबाग में शूटिंग खेल की नींव रखी थी. उन्होंने बताया कि उस समय इस अभियान से जुड़े प्रमुख लोगों में स्वर्गीय सुनील सिन्हा भी शामिल थे. उनके नाम पर आयोजित यह प्रतियोगिता उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.

 

एसोसिएशन के महासचिव श्री नीलेन्दु जयपुरियार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से एसोसिएशन अपने सीमित संसाधनों के बावजूद शूटिंग खेल को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग अभ्यास के लिए रांची, धनबाद एवं अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है. विधायक द्वारा की गई सहायता की घोषणा से खिलाड़ियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही