Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मधुसूदन स्कूल में नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आसनतलिया स्थित मधुसूदन स्कूल में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस अवसर पर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव को सम्मानित किया गया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आसनतलिया स्थित मधुसूदन स्कूल में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस अवसर पर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव को सम्मानित किया गया.

 

नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव व उपाध्यक्ष विजय कुमार साव दोनों ही मधुसूदन विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रह चुके हैं.इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर बलराज कुमार हिन्दवार ने नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.वहीं विद्यालय प्रबंधन ने उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास में योगदान की सराहना की.

 


इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर बलराज कुमार हिन्दवार ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष हमारे विद्यालय के छात्र रह चुके हैं.उन्होंने दोनों को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे मिलकर शहर के विकास को नई गति प्रदान करेगें

 

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने विद्यालय में बिताए गए पलों को साझा किया. साथ ही पूर्व के शिक्षकों को भी याद किया. इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में शिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, विद्यालय प्रबंधन के सभी सदस्य मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही