Search

 
 
 

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में 43वें पंचाहानिका का शुभारंभ

पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय 43वें पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी अनंतनारायनचार्यालु एवं अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ पूजा प्रारंभ किया गया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय 43वें पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी अनंतनारायनचार्यालु एवं अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ पूजा प्रारंभ किया गया.

 

इस मौके पर विश्वकेशन अराधना और आरती की गई. इसके आलावा भगवान एवं अन्य विग्रहों का पारंपारिक पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर अराधना की गई. मंदिर में होमयज्ञ और बेरी पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव के दौरान पुजारियों ने भगवान का ध्वजारोहण किया. ध्वजा स्थल पर आंध्रप्रदेश के पुजारियों के साथ-साथ मंदिर के पुजारियों ने पारंपारिक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान का ध्वजारोहण किया. 

 

चक्रस्नान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव के दौरान आयोजित भगवान का चक्रस्नानम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी. मंदिर परिसर स्थित कल्याण मंडप में भगवान वेंकटेश्वर का पारंपारिक वाद्य यंत्रों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पों से सुसच्चित पंडाल में चक्रस्नान कार्यक्रम संपन्न कराया गया. 

 

इसके पूर्व भगवान का विधि विधान के साथ मंदिर परिक्रमा कराया गया. इस मौके पर पुजारियों के द्वारा भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी), माता पद्मावती, माता अंडालू, गरुढ़, श्री गणेश जी का विधिविधान के साथ बारी-बारी से पंचतत्व, पुष्प एवं सुगंधित जल से स्नान कराया गया. इसके बाद मंदिर का ध्वजारोहण किया गया. शाम में मंदिर परिसर में दीप अलंकार के दौरान 1001 दीप जलाए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही