Shambhu Kumar
Chakradharpur News : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त अभियान चलाकर यात्रियों से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को तीन चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया.
यह कार्रवाई आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में की गई.बताया जाता है कि आरपीएफ की टाटा टीम और जीआरपी चक्रधरपुर की संयुक्त टीम ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा.
तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद निसार (42), निवासी चाईबासा के रूप में हुई.
आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना चक्रधरपुर के सुपुर्द कर दिया.यह कार्रवाई आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई. वहीं रेलवे पुलिस पूर्व में हुए चोरी के मामले में भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

