Search

 
 
 

Chakradharpur News : नशा मुक्ति अभियान को लेकर सूर्या नर्सिंग कॉलेज से निकली जागरूकता रैली

झारखंड के स्वास्थ्य निदेशालय के तत्वाधान में 10 से 30 जून तक पूरे राज्यभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है.इसी के तहत सोमवार सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में सूर्या नर्सिंग कॉलेज के तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : झारखंड के स्वास्थ्य निदेशालय के तत्वाधान में 10 से 30 जून तक पूरे राज्यभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है.इसी के तहत सोमवार सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में सूर्या नर्सिंग कॉलेज के तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई.

 

रैली निकाले जाने से पूर्व कॉलेज के सभी एएनएम, जीएनएम के छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं सूर्य नर्सिंग कॉलेज प्रांगण में इकट्ठा हुए. यहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. 

 

साथ ही शराब,गुटका,तंबाकू व अन्य नशीली पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में बताया. वहीं विद्यार्थियों ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रकट किए. इसके बाद कॉलेज प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली गई. 

 

यह जागरूकता रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल, थाना रोड समेत अन्य विभिन्न रास्तों का भ्रमण करते हुए पुनः कॉलेज पहुंची. इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य मीनू मीनाक्षी तिर्की,शिक्षिका प्रियंजा महतो,शीतल खलखो,किरण मुंडा,आरती महतो,रंजिता महंता समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व कॉलेज के एएनएम व जीएनएम के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही