Search

 
 
 

Entertainment News : लोकेशन भेज,हिसाब करूंगा ....एल्विश यादव -रजत दलाल की वीवाद की असली वजह आई सामने

हाल ही में एल्विश यादव और रजत दलाल ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar Desk : हाल ही में एल्विश यादव और रजत दलाल ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे दोनों के बीच भिड़ंत होती नजर आ रही है.जिसमे दोनें ने एक-दूसरे को धमकी दी है. इससे पता चल रहा है कि दोनों के बीच विवाद हो गया और वो एक-दूसरे का हिसाब करने की बात कर रहे हैं. 

 

 

एल्विश यादव और रजत दलाल के वीडियोज ने मचाया हंगामा

रजत दलाल अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर कहा, हां भाई एल्विश, तेरे सारे लफड़े मैंने ही सुलझवाए हैं और तुझे अगर पंगा लेकर मजा ही लेना है तो इस बार पंगा लेकर सच में मजा ही आ जाएगा. अगर तुझे लग रहा है कि मेरे पास तेरी लोकेशन नहीं है, तो है मेरे पास तेरी लोकेशन. मिलता हूं तुझसे वहां पर, करता हूं हिसाब. अब होगा हिसाब. 

 

इसके बाद एल्विश यादव ने वीडियो शेयर कर कहा -रजत ने दो-तीन कॉम्प्रोमाइज क्या करवा दिया. अपने आपको बड़ा सरपंच समझ रहा है क्या. तू अपनी लोकेशन भेज. तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा. अब होगा हिसाब.बताते चलें कि एल्विश यादव अपने वीडियो में एक मीम दिखाते हैं, जिसे रजत दलाल ने रीपोस्ट किया था. वह इस बात से नाराज आए. उनका कहना था कि इसका क्या मतलब है.


 वीडियोज की है ये सच्चाई

दरअसल, एल्विश यादव और रजत दलाल ने अपने-अपने वीडियो में 'अब होगा हिसाब' शब्द का इस्तेमाल किया है. बताते चलें कि मौनी रॉय, शहीर शेख, संजय कपूर, निमृत कौर अहलूवालिया, अविनाश मिश्रा जैसे सितारों से सजी वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' 18 जून को रिलीज रिलीज हुई है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही