Search

 
 
 

Chakradharpur News : रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना ,राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

रेलवे अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी.इसे लेकर गुरुवार को केंद्रीय व राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया
 

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur : रेलवे अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी.इसे लेकर गुरुवार को केंद्रीय व राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए नई दिल्ली से केंद्रीय टीम के एक सदस्य तथा कोलकाता से राज्य स्तरीय टीम के प्रतिनिधि चक्रधरपुर पहुंचे थे. इस दौरान टीम के सदस्यों ने ब्लड सेंटर की संरचना, भवन, विभिन्न कक्षों व उपलब्ध सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया.

 

 

निरीक्षण के दौरान टीम ने ब्लड सेंटर से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों, मशीनों व उपकरणों की जांच की.साथ ही रक्त संग्रहण, भंडारण और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया. अधिकारियों ने ब्लड बैंक के संचालन से संबंधित मानकों व आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए अस्पताल प्रबंधन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

 

बता दे कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में लंबे समय से ब्लड बैंक की स्थापना की मांग की जा रही थी. मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र तथा स्थानीय विधायक के सहयोग और पहल से यहां ब्लड बैंक की आधारभूत संरचना विकसित की गई है.

 

निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय टीम अपनी रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा.इस मौके पर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही