Search

 
 
 

Chakradharpur News: कराईकेला में ‘चुप्पी तोड़ो अभियान’ आयोजित, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल सहियाओं द्वारा चुप्पी तोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल सहियाओं द्वारा चुप्पी तोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

जिसका उद्घाटन बीडीओ भीषम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, मातृ स्वास्थ्य तथा महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि समय पर उपचार संभव हो सके. अभियान के माध्यम से किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, पौष्टिक आहार लेने व नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.

 

इसके साथ ही शपथ भी लिया गया.कार्यक्रम के पूर्व जल सहिया द्वारा रैली निकाली गई व ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व किशोरियों ने भी स्वास्थ्य से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की. इस मौके पर मुखिया गीता बानरा,पंसस तीरथ जामुदा, प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सदानंद होता,ह्रषिकेश नायक, कुंती मिश्रा,कनीय अभियंता मनोहर रंजीत भगत,चितरंजन प्रधान, शैलेश सिंह, पंचायत की कई जल सहियाएं एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही