Search

 
 
 

Chakradharpur News : करंट लगने से बच्चे की मौत, मातम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से साढ़े चार वर्षीय बच्चे प्रज्ञान महतो की मौत हो गई
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से साढ़े चार वर्षीय बच्चे प्रज्ञान महतो की मौत हो गई. यह घटना शनिवार दोपहर की है.घटना को लेकर बच्चे के पिता निर्मल महतो ने बताया की प्रज्ञान अपने भाई बहन के साथ टीवी देख रहा था. इसके बाद उसके भाई बहन खेलने निकल गए जबकि प्रज्ञान कमरे में टीवी देखता रहा.


वहीं कुछ देर तक कमरे से आवाज नहीं आयी तो निर्मल बेटे प्रज्ञान को देखने उसके कमरे में गए जहां देखा की वो टीवी के सेट अप बॉक्स से चिपका हुआ है. इसके बाद तुरंत उन्होंने टीवी का स्विच ऑफ़ कर उसे ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

करंट लगने से प्रज्ञान का दाहिना हाथ बुरी तरह झूलसा हुआ था.पिता निर्मल ने बताया की वो काफी देर तक करंट लगने से बॉक्स के स्विच से चिपका रहा गया. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही