Search

 
 
 

Job Fair : जमशेदपुर में दिव्यांग युवाओं के लिए लगा रोजगार मेला

दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया गया.
 
  • 30 कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर

Jamshedpur : दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया गया. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और यंग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ नाम दिया गया. कार्यक्रम का आयोजन चैंबर भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में दिव्यांग अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ पहुंचे.

 

इस रोजगार मेले में शहर के करीब 30 कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें टाटा समूह और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल रही. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया और उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की.

 

आयोजकों ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है. इस पहल के तहत करीब 200 दिव्यांग युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें.

 

कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने भविष्य के लिए बड़ा अवसर बताया. वहीं परिजनों ने भी इस तरह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं.आयोजकों का कहना है कि समाज में दिव्यांगजनों को बराबरी का अवसर मिलना जरूरी है. इसी सोच के साथ उन्हें रोजगार और बेहतर भविष्य से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही