Search

 
 
 

Chakradharpur News :  बंदगांव में कांग्रेस नेताओं ने SIR के तहत बूथों का किया निरीक्षण

बंदगांव की प्रखंड के कराईकेला, हुड़ागदा व नकटी पंचायत के विभिन्न बूथों का सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar):बंदगांव की प्रखंड के कराईकेला, हुड़ागदा व नकटी पंचायत के विभिन्न बूथों का सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई.

 

 

निरीक्षण दल में पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई, पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू तथा बंदगांव प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहु शामिल थे.

 

कांग्रेस नेताओं ने बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए. 

 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों व बीएलओ से निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कार्य करने का आग्रह किया.निरीक्षण के दौरान नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की.इस मौके पर बीएलओ तथा ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही