Search

 
 
 

Chakradharpur News : गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई (44 वर्षीय) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई (44 वर्षीय) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

बताया जाता है कि रविवार देर रात भोजन करने के बाद संजय अपने घर के आंगन में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात लगभग साढ़े बारह बजे दो-तीन बाइक पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और संजय बोयपाई को निशाना बनाते हुए उनकी कनपटी पर गोली मार दी.

 

गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. वहीं सूचना मिलने के बाद सोमवार को पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

 

फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से मामले की जांच पड़ताल कर रही है. गांव के कुछ ग्रामीणों की मानें तो पुराने पारिवारिक रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही