Search

 
 
 

Chakradharpur  News: पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश,पति गिरफ्तार

Chakradharpur  : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित जानटा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला था.
 

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित जानटा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला था. मृतक की पहचान रायमुनी के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने मृतका के पति चैतन गिलुवा उर्फ मोटू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

पुलिस के अनुसार, 15 जून को चैतन गिलुवा अपनी पत्नी रायमुनी सरदार और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ नलिता मेला देखने गया था. मेला से लौटने के बाद घर में किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर रायमुनी घर से निकलकर पास के जंगल की ओर चली गई. इसके बाद चैतन भी उसके पीछे जंगल पहुंच गया.

 

जांच में पता चला कि जंगल में दोनों के बीच फिर से कहा-सुनी हुई थी. इसी दौरान गुस्से में आकर चैतन ने रायमुनी पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए घटना को आत्महत्या का रूप देने की योजना बनाई.

 

पुलिस के मुताबिक, चैतन ने रायमुनी के शव को जंगल में एक पेड़ से लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. अगले दिन उसने गांव के लोगों को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है.

 

हालांकि मामले की परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर टोकलो थाना पुलिस ने गहन जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए. पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने और शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार कर ली.

 

आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही