Search

 
 
 

Chakradharpur News: झामुमो समर्थक मनोहर झा ने की आत्महत्या, सांसद व विधायक ने जताया शोक

Chakradharpur (Shambhu Kumar): मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत झामुमो समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता (54 वर्षीय) मनोहर झा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत झामुमो समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता (54 वर्षीय) मनोहर झा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई,  जब आसपास के लोगों ने घर की खिड़की से कमरे के अंदर देखा.  इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही चिड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.  फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. 

 

 

बताया जाता है कि घटना के समय मनोहर झा घर में अकेले थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे. सुबह उनका एक मित्र उनसे मिलने घर पहुंचा. काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से अंदर देखा तो उनका शव पंखे से लटका हुआ पाया. जहां मनोहर झा का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई. 

 


स्थानीय लोगों के अनुसार,  मनोहर झा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहे थे. हालांकि, उनकी परेशानी का कारण क्या था,  इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

 

 इधर मनोहर झा झामुमो के सक्रिय समर्थक होने के साथ-साथ सिंहभूम की सांसद  जोबा माझी व विधायक जगत माझी  के करीबी माने जाते थे.  उनके निधन की सूचना मिलने पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया. 

 

 

सांसद जोबा माझी ने कहा कि मनोहर झा पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे. सोमवार को अनुमंडल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर सांसद जोबा माझी ने स्व. झा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.  इस दौरान मनोहर झा के परिजनों से मुलाकात की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया. साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा चिड़िया भेजने में मदद की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही