Search

Chakradharpur News : अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशन को लेकर पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

 

 

Shambhu Kumar

Chakradharpur:  मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन चक्रधरपुर में सभी मतदान केंद्रों पर किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्देश पर सूची प्रकाशन को लेकर शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

 

इस दौरान उन्होंने मौजूद बीएलओ को निर्देश दिया कि अनमैप्ड सूची में दर्ज मतदाताओं की अधिकतम संख्या में मैपिंग कार्य शीघ्र पूरा करें.पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर के मतदान केंद्र संख्या 247, 248, 249 व 250 पहुंची.

 

जहां उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित कर्मियों को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया.इसे लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि समय पर मैपिंग कार्य पूर्ण होने से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कम-से-कम मतदाताओं को नोटिस जारी करना पड़ेगा. स्मोकर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, संबंधित बूथ के बीएलओ व स्थानीय लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//