Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पर्यावरण को लेकर किया जागरूक

चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में लोगों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरुक किया गया.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में लोगों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरुक किया गया. जागरूकता अभियान डीएमई ईएनएचएम के तात्वाधान में चक्रधरपुर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक निर्भय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.


कर्मियों ने रेलवे स्टेशन के यात्रियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने, अपने साथ हमेशा एक पानी की स्टील बोतल और थैला रखने की अपील की. कर्मियों ने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया. यात्रा के दौरान रीफिल, रीयूज और री-फ्रेश अपना कर एक जिम्मेदार यात्री बनकर पर्यावरण, रेलवे और देश सी सेवा करने का आह्वान किया.


स्वास्थ्य निरीक्षकों ने यात्रियों को पर्यावरण सुरक्षा से सबंधित पर्चे बाटें, जिसमें पर्यावरण सुरक्षा की बातों का जिक्र किया गया है. स्वास्थ्य निरीक्षकों ने प्लेटफार्म में बैठे यात्रियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए सजग होने एवं अपने पड़ोसी एवं साथियों को भी प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरुक करने का आह्वान किया. इसी तरह चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा, राउरकेला, राजगांगपुर, सीनी, आदित्यपुर, टाटानगर व स्टेशनों पर भी स्वास्थ्य निरीक्षकों ने यात्रियों को जागरूक किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही