Shambhu Kumar
Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से पंचमोड़ होते हुए प्रेम निवास जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से एक कार व स्कूटी क्षतग्रिस्त हो गई. इस हादसे में रेलवे ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारी संजीव मुखी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें
वहीं, एक अन्य व्यक्ति राजीव अपनी बाइक से घर जा रहे थे. उसी समय अचानक पेड़ गिर गया. पेड़ की हटनी उनकी बाइक पर गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी है. बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रेलकर्मी को रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. रेलवे की ओर से सड़क पर गिरे पेड़ को काट-छांट कर हटा लिया गया. इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

