Search

 
 
 

Chakradharpur  News  : बंदगांव में वज्रपात से युवती की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र की शरीदिरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र की शरीदिरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी गुंडई मुंडू की 18 वर्षीय पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में हुई है. सुरारी मुंडू घर से बाहर खेत में काम कर रही थी.इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी. 

 

जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे तत्काल बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलने पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. 

 

इधर इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि युवती खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई थी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा राहत सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही