Search

 
 
 

Chakradharpur News : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार,देसी कट्टा व बाइक बरामद

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव प्रखंड की कराईकेला बाजार से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव प्रखंड की कराईकेला बाजार से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मामले का खुलासा शनिवार को चक्रधरपुर के डीएसपी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने प्रेस वार्ता में किया.

 

 

डीएसपी ने बताया कि 24 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे कराईकेला थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि कराईकेला बाजार हाट मैदान में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. 

 

Uploaded Image

पुलिस टीम ने हाट मैदान की घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया.पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बागराय नाग (19), दलभंगा ओपी (कुचाई थाना), जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में बताई. 

 

तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. हथियार का वैध लाइसेंस मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ में उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल (JH01CG-6716) से कराईकेला बाजार एक व्यक्ति को धमकाकर पैसे वसूलने आया था.

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध दलभंगा ओपी (कुचाई थाना) में वर्ष 2023 का हत्या का मामला पहले से दर्ज है. छापामारी दल में थाना प्रभारी प्यारे हसन, पुलिस अवर निरीक्षक संजीत कुमार तथा कराईकेला थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही