Search

 
 
 

चक्रधरपुर पुलिस ने दुकान से चोरी गए 23 मोबाइल किये बरामद

थाना प्रभारी ने बताया कि 13 जुलाई की रात चोरों ने मोबाइल दुकान गुरुनानक टेलीकॉम का एसबेस्टस काटकर मोबाइल की चोरी की थी.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक स्थित मोबाइल दुकान गुरुनानक टेलीकॉम में दो दिन पहले हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने उक्त दुकान से चोरी किए गए 23 मोबाइल को बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि 13 जुलाई की रात चोरों ने मोबाइल दुकान गुरुनानक टेलीकॉम का एसबेस्टस काटकर मोबाइल की चोरी की थी.

दुकानदार की शिकायत के बाद से ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई थी. उन्होंने कहा कि छापेमारी में पुलिस को चोरी गए अलग कंपनियों के 23 मोबाइल बरामद हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही