Search

 
 
 

इनकम टैक्स रिफंड घोटाले में पूर्व सैनिक के ठिकाने पर आयकर छापा

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिफंड घोटाले में पूर्व सैनिक मुकेश कुमार झा के ठिकाने पर छापा मारा. इस व्यक्ति ने 500 से अधिक सैनिकों का रिटर्न दाखिल कर फर्जी रिफंड दिलाया है.
 

Ranchi- आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिफंड घोटाले में पूर्व सैनिक मुकेश कुमार झा के ठिकाने पर छापा मारा. इस व्यक्ति ने 500 से अधिक सैनिकों का रिटर्न दाखिल कर फर्जी रिफंड दिलाया है. रांची में रिफंड घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी की यह दूसरी घटना है.

 

आयकर विभाग ने 15 जुलाई को मुकेश के बरियातु स्थित ठिकाने पर छापा मारा. मुकेश ने सैनिकों का आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद में फर्जी दस्तावेज के सहारे  रिफंड दिलाया . मुकेश के ठिकाने पर जांच के दौरान मिले दस्तावेज से इस बात की जानकारी मिली है कि उसने 500 से अधिक सैनिकों का आयकर रिटर्न दाखिल किया. रिटर्न दाखिल करते समय टैक्स का सही ब्योरा दिया और टैक्स की रकम जमा करायी. हालांकि बाद में आयकर विभाग द्वारा दी जाने वाली छूट का गलत इस्तेमाल किया और टैक्स के रूप में जमा की गयी राशि को रिफंड करवाया.

 


आयकर विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से 14 जुलाई को देश के विभिन्न हिस्सों में रिफंड घोटाले में शामिल लोगों के ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान आयकर अनुसंधान शाखा द्वारा चतरा के उदय कमार मेहता के ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी. मेहता ने दो हजार से अधिक लोगों का रिटर्न दाखिल किया और बाद में गलत तरीके से रिफंड कराया. आयकर मुख्यालय द्वारा रिटर्न की समीक्षा के दौरान जालसाजी से रिफंड लेने का का मामला पकड़ में आया.

 

विभाग ने छापेमारी से पहले संशोधित रिटर्न दाखिल कर टैक्स जमा कराने की कोशिश की.  टैक्सपेयर्स को मैसेज भेज कर गलत रिफंड लिये जाने की सूचना दी. साथ ही अपना संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने का मौका दिया. इसके अलावा कार्यक्रम आयोजित कर गलत रिफंड लेने की जानकारी दी और संशोधित रिटर्न दाखिल करने का अनुरोध किया. विभाग द्वारा की गयी इस कोशिश से 1045 करोड़ रुपये का गलत रिफंड लेने वाले देश के 40 हजार करदाताओं ने अपना संशोधित रिटर्न दाखिल किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही