Search

 
 
 

चक्रधरपुर: पुलिस ने 7 नाबालिगों को रेलवे स्टेशन से किया रेस्क्यू

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में छापेमारी कर पुलिस ने 7 नाबालिगों का रेस्क्यू किया है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी नाबालिग काम करने के लिए दूसरे राज्य ले जाए जा रहे थे. जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, तुरंत कार्रवाई की और तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में छापेमारी कर पुलिस ने 7 नाबालिगों का रेस्क्यू किया है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी नाबालिग काम करने के लिए दूसरे राज्य ले जाए जा रहे थे. जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, तुरंत कार्रवाई की और तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया.


जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को जानकारी मिली कि, कुछ नाबालिगों को काम करने के लिए दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ और जीआरपी के साथ संयुक्त रुप से विशेष जांच अभियान चालाया और इन नाबालिगों का रेस्क्यू किया. 


रेस्क्यू किए गए बालिकाओं की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है. लड़कियों ने बताया कि वे काम करने के लिए दूसरे राज्य जा रहे थे. रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों के मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी के साथ संपर्क कर उन्हें चाईबासा भेज दिया गया है. जहां से नाबालिगों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें उनके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा. इस अभियान में कर्रा सोसायटी फॉर रूरल एक्शन रांची, डालसा, रेलवे हेल्प चाइल्ड लाइन, आरपीएफ सहित अन्य संबंधित विभागों ने समन्वय बनाकर नाबालिग किशोरियों को बचाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही