Search

 
 
 

Chakradharpur : सड़क हादसे के बाद बेहाश रेलकर्मी से स्कूटी व 25 हजार कैश लूटकर बदमाश फरार

चक्रधरपुर-खरसावां मुख्य मार्ग के कीयाडपता गांव के पास सड़क दुर्घटना के बाद बेहोश रेलकर्मी से लूट की वारदात हुई है. अपराधी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर कलर्क के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार सिंह की स्कूटी और 25 हजार कैश लेकर फरार हो गए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur :  चक्रधरपुर-खरसावां मुख्य मार्ग के कीयाडपता गांव के पास सड़क दुर्घटना के बाद बेहोश रेलकर्मी से लूट की वारदात हुई है. अपराधी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर कलर्क के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार सिंह की स्कूटी और 25 हजार कैश लेकर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार,  कृष्ण कुमार सिंह रात में अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से चक्रधरपुर-खरसावां मुख्य मार्ग होते हुए जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और वे बेहोश हो गये.

 

कुछ अज्ञात बदमाशों ने इसका फायदा उठाया और उनके पॉकेट से 25 हजार रुपये नगद निकाल लिए. साथ ही स्कूटी भी लेकर चले गये. कृष्ण कुमार सिंह को जब होश आया तो उसने पाया कि उनकी स्कूटी व नगद गायब हैं.

 

घायल अवस्था में ही देर रात उन्होंने मदद मांगने के लिए आसपास के कई घरों के दरवाजे खटखटाये. लेकिन देर रात होने के कारण किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद वे किसी तरह पैदल चलकर चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी अपने अन्य रेलकर्मियों को दी.

 

रेलकर्मियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इधर इस घटना से रेलकर्मियों में रोष व्याप्त है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही