Search

 
 
 

Hazaribagh News :  पश्चिम बंगाल कांग्रेस की मजबूती को लेकर दिल्ली में हाईलेवल बैठक,  अंबा प्रसाद हुई शामिल

पूर्व विधायक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस संगठन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया.
 

Hazaribagh : पूर्व विधायक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस संगठन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया.

 

बैठक की अध्यक्षता AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने की. इस दौरान पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों व कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई.

 

बैठक में पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को जन-जन तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने पर जोर दिया.

 

इस अवसर पर संगठन विभाग के प्रभारी चल्ला वंशी चंद रेड्डी, संगठन सचिव नेट्टा डिसूजा, संगठन सचिव नवीन शर्मा, कर्नाटक के सांसद सशिकांत सेंथिल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज को बुलंद करने और पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है. संगठन की मजबूती ही जनता के विश्वास को और सशक्त बनाएगी तथा पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही