Search

 
 
 

चक्रधरपुरः रेलवे मेंस कांग्रेस ने नए सीनियर डीएमई का किया स्वागत

मेंस कांग्रेस के बंडामुंडा के सचिव डीसीएस राव की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर डीएमई को डीजल शेड के रेल कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा डीजल शेड में नव पदस्थापित सीनियर डीएमई जेके पात्रा से गुरुवार को रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनका स्वगत किया. मेंस कांग्रेस के बंडामुंडा के सचिव डीसीएस राव की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर डीएमई को डीजल शेड के रेल कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया. जेके पात्रा ने समास्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया.

 
 ज्ञात हो कि बंडामुंडा के सीनियर डीएमई पंचानन्द बेहरा का तबादला बोकारो हो गया है. उनके स्थान पर जेके पात्रा को पदस्थापित किया गया है. उनसे मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राजा राम महतो, जेके सिंह, आरएसएस स्वामी, के राम, गौतम चौधरी व अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही