- JBOCWWB के 12.40 लाख निबंधित मजदूरों में सिर्फ 7,33,561 लाख का हुआ वेरिफिकेशन
Ranchi : झारखंड में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (JBOCWWB) के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से बड़ी संख्या आज भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है.
श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 12,40,305 निबंधित मजदूरों में से सिर्फ 5,06,744 मजदूरों का ही वेरिफिकेशन नहीं हो सका है. वहीं, 7,33,561 मजदूरों का वेरिफिकेशन पूरा हो गया है.
जिन मजदूरो का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है वैसे मजदूरों को झारखंड में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
विभागीय सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार श्रम विभाग ने भी मजदूरों का वेरिफिकेशन करने को लेकर कोइ ठोस रणनीति तैयार नहीं किया है जिससे मजदूरों का निबंधन होने के बाद वेरिफिकेशन प्रकिया पूरा करते हुए योजना का लाभ मिल सके.
विभाग के अनुसार 11,53.711 मजदूरों के आधार उपलब्ध हैं, जबकि 86,594 मजदूर ऐसे हैं जिनका आधार कार्ड अभी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. इस वजह से पांच लाख से अधिक मजदूरों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है.
निबंधित निर्माण मजदूर सरकारी योजना से वंचित रहने के सवाल को लेकर जॉइंट लेवल लेबर कमिश्नर अल्पना सिंह से जब पक्ष पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर सर बताएंगे. लेबर कमिश्नर रवि रंजन कुमार विक्रम से संपर्क संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
मुख्य आंकड़े (JBOCWWB)
कुल निबंधित निर्माण मजदूर: 12,40,305
आधार उपलब्ध मजदूर: 11,53,711
जिनका आधार उपलब्ध नहीं: 86,594
वेरिफिकेशन पूरा हुआ: 7,33,561
वेरिफिकेशन नहीं हुआ: 5,06,744
कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा?
जिन मजदूरों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें नीचे दी गई योजनाओं का लाभ मिल रहा है:
पेंशन योजना-60 वर्ष की आयु पूरी होने पर बोर्ड में निंबधित मजदूरो को 1000 प्रति माह पेंशन देने का प्रवधान है. इसके पत्रता वेसे सभी निर्माण मजदूर है जिसने 30 वर्ष तक निर्माण कार्य में जुड़े रहे.
गंभीर बीमारी सहायता- निबंधित मजदूरो को कैंसर, हृदय रोग, किडनी, लिवर आदि गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता बोर्ड की ओर से दी जाती है.
औजार/टूलकिट सहायता योजना- निर्माण श्रमिकों को कामकाज के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने में आर्थिक सहायता
मातृत्व लाभ योजना महिला मजदूरों को प्रसव के दौरान आर्थिक सहयोग
दुर्घटना/मृत्यु सहायता योजना-कार्यस्थल पर दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा मृत्यु होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता
झारखंड के जिलों में निबंधित निर्माण मजदूर
| जिला का नाम | कुल निबंधित मजदूर | आधार उपलब्ध | आधार उपलब्ध नहीं | आधार वेरिफाइड | आधार नॉन-वेरिफाइड |
| बोकारो | 72,069 | 72,064 | 5 | 59,799 | 12,270 |
| चतरा | 1,08,235 | 94,674 | 13,561 | 30,389 | 77,846 |
| देवघर | 61,199 | 57,476 | 3,723 | 44,899 | 16,300 |
| धनबाद | 70,702 | 70,702 | 0 | 51,932 | 18,770 |
| दुमका | 24,617 | 24,617 | 0 | 22,028 | 2,589 |
| गढ़वा | 39,454 | 39,454 | 0 | 32,391 | 7,063 |
| गिरिडीह | 42,894 | 42,894 | 0 | 35,824 | 7,070 |
| गोड्डा | 64,293 | 64,084 | 209 | 40,959 | 23,334 |
| गुमला | 35,488 | 35,488 | 0 | 21,351 | 14,137 |
| हजारीबाग | 1,46,182 | 1,31,842 | 14,340 | 30,883 | 1,15,299 |
| जामताड़ा | 9,063 | 9,063 | 0 | 7,975 | 1,088 |
| खूंटी | 28,733 | 28,733 | 0 | 11,130 | 17,603 |
| कोडरमा | 51,451 | 38,955 | 12,496 | 19,830 | 31,621 |
| लातेहार | 28,143 | 28,143 | 0 | 16,888 | 11,255 |
| लोहरदगा | 33,349 | 33,349 | 0 | 26,254 | 7,095 |
| पाकुड़ | 52,110 | 41,158 | 10,952 | 25,497 | 26,613 |
| पलामू | 40,875 | 40,875 | 0 | 38,738 | 2,137 |
| पश्चिम सिंहभूम | 28,759 | 28,677 | 82 | 27,609 | 1,150 |
| पूर्वी सिंहभूम | 45,310 | 45,310 | 0 | 36,117 | 9,193 |
| रामगढ़ | 74,007 | 42,798 | 31,209 | 20,923 | 53,084 |
| रांची | 78,403 | 78,403 | 0 | 43,488 | 34,915 |
| साहिबगंज | 24,433 | 24,416 | 17 | 18,136 | 6,297 |
| सरायकेला-खरसांवां | 61,663 | 61,663 | 0 | 57,548 | 4,115 |
| सिमडेगा | 18,873 | 18,873 | 0 | 12,973 | 5,900 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.




Leave a Comment