Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर :  SDO-DSP ने चैती छठ व रामनवमी की तैयारियों का लिया जायजा

एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी और डीएसपी बिनोद कुमार ने मंगलवार को चैती छठ पूजा और रामनवमी की तैयारियों का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur : एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी और डीएसपी बिनोद कुमार ने मंगलवार को चैती छठ पूजा और रामनवमी की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न अखाड़ों से निकाले जाने वाले रामनवमी जुलूस के रूट चार्ट, झूलते तार की स्थिति, साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा. 

 

 

साथ ही चैती छठा पूजा को लेकर पुरानी बस्ती स्थित छठ नदी घाट, मुक्ति नदी छठ घाट, दंदासाई छठ नदी घाट का निरीक्षण किया.  मौके पर एसडीओ ने कहा कि छठ पूजा को देखते हुए छठ घाटों की साफ सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है.

 

Uploaded Image

 

छठ घाट के पास उगे झाड़ियों और घाट परिसर में बिखरे पड़े पोलिथीन सहित अन्य कचरों की साफ सफाई करने का निर्देश नगर परिषद को दिया गया है. संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रशासन मिलकर व्रतियों की सुविधा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं. 

 

 

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कार्यपाल पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अवधेश कुमार के अलावा पार्षद सपन कुमार मिस्त्री, विवेक कुमार, गौतम रवानी सहित अन्य मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही