Search

 
 
 

चक्रधरपुरः संत सेवियर स्कूल में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज ने खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन व आत्मविश्वास का माध्यम है. विद्यार्थियों ने जिस लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, वह सराहनीय है.
 
ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज व अन्य.

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मंगलवार की शाम सम्मानित किया गया. प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज ने खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन व आत्मविश्वास का माध्यम है. विद्यार्थियों ने जिस लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, वह सराहनीय है.

 


पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि वे सही मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. ताइक्वांडो उन्हें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त करता है. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही