Search

 
 
 

चक्रधरपुर रेल मंडल के DRM से मिले विधायक जगत माझी व अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्य

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय में मंगलवार को मनोहरपुर विधायक जगत माझी व डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्यों ने रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया से मुलाकात की. इस दौरान रेलवे हाई स्कूल मैदान स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई.
 
  • रेलवे हाई स्कूल मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के चारों ओर चार दिवारी की मांग

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय में मंगलवार को मनोहरपुर विधायक जगत माझी व डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्यों ने रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया से मुलाकात की. इस दौरान रेलवे हाई स्कूल मैदान स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई.

 

इस संबंध में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर को एक लिखित आवेदन सौंपा गया. मंच की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि स्कूल मैदान में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पिछले लगभग 40 वर्षों पूर्व तत्कालीन सांसदों, विधायकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों द्वारा स्थापित की गई थी.

 

बाबा साहेब की प्रतिमा केवल स्मारक नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों का प्रतीक है, लेकिन वर्तमान समय में प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था नहीं होने से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है.

 

आवेदन में कहा गया है कि देशभर में अंबेडकर प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ और नुकसान की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश उत्पन्न होता है. हाल ही में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाओं के बाद विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं.

 

इसे ध्यान में रखते हुए मंच ने प्रतिमा के चारों ओर ओर चार दिवारी निर्माण कराने की मांग की. वहीं इस पर डीआरएम ने हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया. इस मौके पर डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही