Search

 
 
 

चक्रधरपुर को मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड, 14.11 करोड़ की परियोजना के लिए टेंडर जारी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख व्यावसायिक एवं रेल नगरी चक्रधरपुर के लोगों का लंबे समय से आधुनिक बस स्टैंड का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस पड़ाव के निर्माण के लिए झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) ने 14 करोड़ 11 लाख 1 हजार 136 रुपये की निविदा (टेंडर) जारी की है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Lagatar Desk :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख व्यावसायिक एवं रेल नगरी चक्रधरपुर के लोगों का लंबे समय से आधुनिक बस स्टैंड का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस पड़ाव के निर्माण के लिए झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) ने 14 करोड़ 11 लाख 1 हजार 136 रुपये की निविदा (टेंडर) जारी की है. 

 

परियोजना पूरी होने के बाद शहर को पहली बार एक सुव्यवस्थित और आधुनिक बस टर्मिनल की सुविधा मिलेगी. फिलहाल चक्रधरपुर में कोई स्थायी और व्यवस्थित बस स्टैंड नहीं है. विभिन्न मार्गों की बसें अलग-अलग स्थानों से संचालित होती हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है.

 

 

सड़क किनारे बसों के रुकने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने से अक्सर यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. इसके अलावा यात्रियों को प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं.

 

प्रस्तावित नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, बसों के लिए अलग प्लेटफॉर्म, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही