Search

 
 
 

चक्रधरपुर: पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजली

सिंहभूम के पूर्व सांसद स्व.विजय सिंह सोय का शहादत दिवस शुक्रवार को मनाया गया. इस मौके पर चक्रधरपुर शहर के इतवारी बाजार स्थित दिवंगत पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के अस्थि समाधि स्थल पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : सिंहभूम के पूर्व सांसद स्व.विजय सिंह सोय का शहादत दिवस शुक्रवार को मनाया गया. इस मौके पर चक्रधरपुर शहर के इतवारी बाजार स्थित दिवंगत पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के अस्थि समाधि स्थल पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

 

यहां मुख्य रूप से स्व.विजय सिंह सोय की पत्नी कुंती सोय,माला सोय, पुत्री प्रियंका सिंकू,अनुप्रिया सोय,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू उपस्थित हुए.

 

उपस्थित सभी ने समाधि स्थल फूल माला चढ़ाकर पूर्व सांसद स्व. विजय सिंह सोय को याद किया.इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा की पूर्व सांसद विजय सिंह सोय एक कद्दावर नेता थे.क्षेत्र का विकास करने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता.

 

वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी ने कहा की स्व. विजय सिंह सोय ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग-अलग पहचान बनाई थी. कोल्हान के साथ-साथ पूरे झारखंड की जनता आज उन्हें उनके शहादत दिवस पर याद कर रही है. उनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को राजनीति में आना चाहिए.इस मौके पर प्रीतम बांकीरा,सन्नी रॉबर्ट के अलावे अन्य कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता व शहर के बुद्धिजीवी वर्ग, विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही