Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दो बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में दो गंभीर रुप से घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर स्थित सौरभ लॉज के समीप मंगलवार को दो बुलेट मोटरसाइकिल की भीड़ंत में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.बताया जाता है कि चक्रधरपुर के चांदमारी निवासी मंजीत सरदार व नकटी के नवादा गांव निवासी रामराय गागराई बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर भगत सिंह चौक की ओर से पवन चौक की तरफ जा रहे थे.इसी दौरान सौरभ लॉज के समीप सामने से एक अन्य बुलेट सवार से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन
इस घटना में बुलेट में सवार मंजीत सरदार व रामराय गागराई को गंभीर चोट पहुंची. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों गंभीर रुप से घायल को बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया.वहीं घटना की सूचना चक्रधरपुर पुलिस के अलावे घायलों के परिजन व स्थानीय लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-guarantees-future-will-be-like-india-shining-slogan-country-wants-change-kharge/">मोदी

सरकार की गारंटी का हश्र इंडिया शाइनिंग नारे जैसा होगा, देश बदलाव चाहता है : खड़गे

छोटानागरा पंचायत के गांवों में पेयजलापूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Jalapurty-Thap.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत के 9 गांवों व 7 टोला में पिछले 20 दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने का गंभीर आरोप पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया माझी ने लगाया है. उन्होंने कहा कि छोटानागरा पंचायत के 10 गांवों में बाईहातु आसन जलापूर्ति योजना से पानी पहुंचाना जाना था. लेकिन इस कार्य के संवेदक व विभागीय पदाधिकारी की भ्रष्ट कार्यप्रणाली की वजहसे पंचायत के सभी गांवों के सभी घरों तक पानी पाईप लाईन नहीं पहुंचा. इसे भी पढ़ें : झरिया">https://lagatar.in/jharia-dead-body-of-youth-recovered-in-hetlibandh-police-engaged-in-investigation/">झरिया

: हेटलीबांध में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
इससे कई गांव व उसके टोलों के लोग वर्षों से पानी से वंचित हैं. जिस गांवों व टोला में पाईप लाईन बिछा भी है तो वहां पिछले 20 दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है. इससे तमाम गांव के ग्रामीण पानी को लेकर परेशान हैं. उन्होंने कहा कि गर्मी के प्रारम्भ में जब पानी का यह हाल है तो आगे क्या होगा. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जब ग्रामीण जनता को पानी नहीं मिल पाये तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार व जांच एजेंसियों को इस गंभीर व भ्रष्ट मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की जरुरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही