Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल में महिलाओं को ट्यूबरकुलोसिस के बारे में दी गई जानकारी

चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के सौ दिनी अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को विभिन्न रोगों के कारणों एवं उसके निराकरण के उपाय बताए गए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के सौ दिनी अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को विभिन्न रोगों के कारणों एवं उसके निराकरण के उपाय बताए गए.

 

खास कर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले रोगों को बारे में बताया गया. साथ ही टीकाकरण, ट्यबरकुलोसिस (टीबी) एवं बच्चों के पोषण के बारे में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के एसीएमएस डॉ. सुष्मा अनिता सांगा, डॉ. नंदिनी, डॉ. सिस्सी ने महिलाओं को यह जानकारी प्रदान की.

 

साथ ही इस अभियान के तहत अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों को चिकित्सकों द्वारा उनके पास जाकर उन्हें रोगों के बारे में बताया गया. चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल में 24 मार्च से 100 दिन का टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें विविध प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही