Search

 
 
 

Chakradharpur :ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, आत्महत्या की आंशका

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर सोनुवा रेलवे स्टेशन आउटर के समीप पड़सा पुलिया के पास ट्रेन से कटकर एक युवक व एक युवती की मौत हो गई. यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर सोनुवा रेलवे स्टेशन आउटर के समीप पड़सा पुलिया के पास ट्रेन से कटकर एक युवक व एक युवती की मौत हो गई. यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है.

 

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव पड़े देखे, जिसके बाद इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी गई. रेलवे से सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर मृत युवक और युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.बताया जा रहा है कि दोनों के शव सिर व धड़ से अलग अवस्था में मिले हैं. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है. इधर पुलिस शव की पहचान करने व मामले की जांच पड़ताल पर जुट गई है.

 

 

बताया जा रहा है कि दोनों के शव सिर और धड़ से अलग अवस्था में मिले हैं. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही