Search

 
 
 

Entertainment  News : ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस कान्स फिनाले लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें वायरल

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने  ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
 

Lagatar Desk : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने  ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जिसके बाद  उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

 

 

सफेद टक्सीडो में दिखीं बेहद एलिगेंट

कान्स के 79वें संस्करण की क्लोजिंग सेरेमनी के लिए ऐश्वर्या ने क्लासिक व्हाइट टक्सीडो लुक अपनाया. उनका यह खास आउटफिट चीनी डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया था. इस लेयर्ड टक्सीडो में फेदर डिटेलिंग और स्टाइलिश फ़ेदर बोआ शामिल था, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया.

 

व्हाइट ब्लेजर पर चमकदार सेक्विन वर्क किया गया था, जबकि उभरे हुए शोल्डर, लेयर्ड नॉच लैपल्स और लेस डिटेलिंग ने आउटफिट को और आकर्षक बना दिया. कमर पर फिटेड डिजाइन ने उनकी पर्सनैलिटी को शानदार तरीके से उभारा. ब्लेजर के नीचे उन्होंने मैचिंग व्हाइट बस्टियर पहना था, जिस पर बारीक लेस एम्ब्रॉयडरी की गई थी.

 

Aishwarya Rai Bachchan

 

मोहित राय ने किया स्टाइल

ऐश्वर्या के इस खास रेड कार्पेट लुक की स्टाइलिंग भारतीय सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय और उनकी टीम ने की. वहीं, उनके ज्वेलरी पीसेज़ यूके बेस्ड हसनजादेह ज्वेलरी के बताए जा रहे हैं.

 

Aishwarya Rai Bachchan


सटल मेकअप और खुले बालों ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने सिग्नेचर ब्राउन वेवी हेयर को खुला रखते हुए ऐश्वर्या ने सटल और एलिगेंट मेकअप चुना. रेड कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास और ग्रेस हर किसी का दिल जीतता नजर आया. उन्होंने मीडिया और फैन्स का अभिवादन नमस्ते कर किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही