Search

 
 
 

Ranchi News :  जमीन के नाम पर 31 लाख की ठगी, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार

राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में एक महिला से जमीन खरीद के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी की गई है. पीड़िता ने आरोपी पर धोखाधड़ी करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.  मामले को लेकर कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.
 

Ranchi :  राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में एक महिला से जमीन खरीद के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी की गई है. पीड़िता ने आरोपी पर धोखाधड़ी करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.  मामले को लेकर कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

 

थाने में दर्ज आवेदन के अनुसार, जगतपुरम कॉलोनी निवासी आशा देवी ने वर्ष 2023 में जगतपुरम कॉलोनी फेज-2 में स्थित 9 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए चेक के माध्यम से 31 लाख रुपये का भुगतान किया था. जमीन का खाता नंबर 147 और प्लॉट नंबर 918 बताया गया है.

 

इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री होनी थी. लेकिन आरोपी लगातार टाल-मटोल करता रहा. बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया और मुलाकात से भी बचने लगा. बताया गया कि कोर्ट के माध्यम से भेजे गए लीगल नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार डरा-सहमा है. पीड़िता ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, राशि वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल कांके थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही