Search

 
 
 

Ranchi News :  ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान से चाकू की नोंक पर स्कूटी लूटी

जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान के साथ लूट हुई है. अपराधियों ने चाकू की नोंक पर जवान की स्कूटी छीन ली और मौके से फरार हो गए.  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Ranchi :  जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान के साथ लूट हुई है. अपराधियों ने चाकू की नोंक पर जवान की स्कूटी लूट ली और मौके से फरार हो गए.  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित होमगार्ड जवान गणेश राम सोमवार की सुबह ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जवान को चाकू दिखाकर धमकाया और उनकी स्कूटी लेकर भाग निकले.

 

आरोपियों ने जवान की वर्दी और टोपी रास्ते में ही फेंक दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही