Search

 
 
 

Chatra News :  कोयला लदे ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, आक्रोशितों ने की घंटों सड़क जाम

जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बेलगड़ा निवासी गोपाल पांडे की मौत हो गई. इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर बेलगड़ा के पास सिमरिया-बगरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया.
 

Chatra  : जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बेलगड़ा निवासी गोपाल पांडे की मौत हो गई. इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर बेलगड़ा के पास सिमरिया-बगरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया.


Uploaded Image

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. करीब आठ घंटे से जारी सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में कोयला ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के कारण सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.  ग्रामीणों ने कहा कि बेलगाम कोयला ट्रकों की वजह से आम लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

 

Uploaded Image

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक बायपास सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक मुख्य सड़क से कोयला वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद की जाए. उनका कहना है कि सड़क अब लोगों के लिए “मौत का रास्ता” बन चुकी है, जहां हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है.

 

मृतक के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कोयला ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने और बायपास सड़क निर्माण को लेकर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.


Uploaded Image

 

वहीं मामले को लेकर अंचल अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रहा है. अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर कैंप कर रही है ताकि स्थिति सामान्य हो सके. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही